Facilities- Library

ग्रंथालय                   :-         महाविद्यालय में लगभग - 7000 पाठ्यपुस्तकों तथा ग्रंथो का संग्रह है। सभी छात्र/छात्राओं को एक समय में 03 पाठ्यपुस्तकें 15 दिन की अवधि के लिए प्रदान की जाती है। ग्रंथालय से पुस्तकें प्राप्त करने के नियम एवं समय-सारिणी की जानकारी ग्रंथालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाती है।


वाचनालय               :-         महाविद्यालय के वाचनालय में प्रमुख समाचार पत्र, प्रतियोगिता परीक्षा की पत्रिकाएं, मनोरंजक, पत्रिकाएं शोध, पत्रिकाएं, पश्नपत्र, रोजगार व निर्माण पत्रिका, आदि सामग्री उपलब्ध करायी जाती है। इनका उपयोग छात्र / छात्रआएं वाचनालय में बैठकर कर सकते है। वाचनालय की समय सारिणी ग्रंथालय द्वारा जारी की जाती है।


बुक बैंक योजना        :-       महाविद्यालय में अजा/अजजा/बी.पी.एल. छात्रवृत्तियों के लिए परीक्षा अवधि के लिए बुक बैंक योजना लागू है। इस समय बुक बैंक योजना में वर्तमान में 606 एवं बी.पी.एल. बुक बैंक योजना में 250 पुस्तकें उपलब्ध है।